फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की ठोकर से घायल 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास बुधवार की रात करीब 8 बजे कार की ठोकर से घायल 10 वर्षीय बालिका समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है। वहां इलाज के दौरान 10 वर्षीय बालिका जोया की मौत हो गई। अन्य घायलों का वहां इलाज चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि लगभग आठ बजे खठ्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास कार चालक सनिदयाल प्रजापति निवासी ग्राम बहोरछपरा थाना खड्डा ने लापरवाही पूर्वक कार चलते हुए एक बच्ची समेत सात लोगों को ठोकर मारकर घायल कर दिया था। इस दुर्घटना में घायल आठ लोगों में से सात लोगों की हालत गंभीर देख तुर्कहां सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर दिया था। वहां घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन वहां इलाज के दौरान 10 वर्षीय जाेया की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जोया के पिता इरशाद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बंजारीपट्टी में कार की चपेट में आई घायल बालिका जोया की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक सनिदयाल प्रजापति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें