सपहा। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला खदही सहित कई टोलों में बीते दो सप्ताह से एक मनबढ़ बंदर का आंतक बना हुआ है। अब तक दस ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत के टोला खदही में लालती देवी, विभूति कुशवाहा, लचिया, देवनंदन कुशवाहा, भगत सहित दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चों काटकर घायल कर चुका है। इस बंदर का इतना आंतक बढ़ गया है कि खेतों के तरफ जाने के लिए लाठी डंडा लेकर लोग जा रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक वन विभाग की कोई टीम मनबढ बंदर को पकड़ने के लिए नहीं पहुंच सकी है।