सपहा। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ के कर्बला के समीप मंगलवार को सुबह बाड़ी नदी के किनारे झाड़ियों में धारदार हथियार से नीलगाय का गर्दन काटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार देर शाम को पुलिस ने दिनापट्टी निवासी खुशबुद्दीन पुत्र रसूल, इमरान अंसारी पुत्र जवाहिद, आशिक, सोखा सिद्दीकी, राज सिद्दीकी पर पशु क्रूरता व वन्य संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 5 नामजद और 5 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई वरूणेश उपाध्याय समेत पुलिस टीम ने दबिश देकर इमरान, खुशबुद्दीन, आशिक, सोखा उर्फ कलाम आरोपियों को गिरफ्तार किया है।