फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कांड: 10 लाख मुआवजा दो, नहीं तो सुसाइड कर लेंगे

Fri, 12 Apr 2013 01:26 AM IST
कुंडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान नन्हे यादव की हत्या के आरोपी रहे कामता की पत्नी ने अब उत्तरप्रदेश सरकार से दस लाख रुपये मुआवजे की मांग रख दी है।
विज्ञापन


कामता की पत्नी जगन्नाथी के साथ अनशन पर बैठी बहू विद्या पत्नी विजय और आशा पत्नी अजय ने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को पत्र भेजकर प्रधान के परिजनों पर जेवर, नगदी समेत अन्य सामान लूटने तथा आग लगाने का आरोप लगाया है।

पत्र में कहा गया है कि जिस घटना में उन्हें आरोपी बनाया गया है, वह साजिशन है। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग घर में खाना खा रहे थे। जब भीड़ ने घर पर धावा बोला तो सभी लोग पिछले दरवाजे से घर छोड़कर भागे।
विज्ञापन


घटना से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका। इससे पूरा परिवार डरा सहमा है तथा लोग घर में रहने को तैयार नहीं हैं। लूटपाट एवं आगजनी में लगभग दस लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


जगन्नाथी ने मांग की है कि उसे दस लाख रुपये का मुआवजा, आरोपियों के खिलाफ आगजनी, लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही परिवार को सुरक्षा दी जाए। प्रशासन यदि जल्द ही उपरोक्त मांगें पूरी नहीं करता तो परिजन आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें