फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0 Cabinet Ministers: राजनाथ सिंह से लेकर जयंत तक, जानें यूपी से कौन से सांसद बने केंद्रीय मंत्री

Sun, 09 Jun 2024 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

PM Modi Cabinet Ministers List 2024: लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय गृहमंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षामंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद की शपथ ली।
विज्ञापन
मोदी 3.0 सरकार शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा। वह वाराणसी से तीसरी बार सांसद चुने गए। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही लोगों में इस बात को लेकर बनी उत्सुकता भी खत्म हो गई कि नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में यूपी से किन सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन


लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय गृहमंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षामंत्री रह चुके हैं। राजनाथ सिंह के बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। वहीं राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में मंत्री पद की शपथ ली।

पीलीभीत सांसद ने मंत्री पद की शपथ ली
पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। बता दें कि इससे पहले वह यूपी की योगी सरकार में मंत्री रहे। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।

महराजगंज सांसद ने मंत्री पद की शपथ ली
महराजगंज संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित पंकज चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें पंकज चौधरी इसी सीट पर 2019 में भी चुनाव जीते और मोदी 2.0 सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी बने।

अनुप्रिया पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद और अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लोकसभा का लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।

आगरा सांसद एसपी बघेल ने मंत्री पद की शपथ ली
आगरा संसदीय क्षेत्र से सांसद एसपी बघेल ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह मोदी 2.0 सरकार में भी मंत्री रहे। बघेल सपा से दो बार लोकसभा सांसद रहे और बसपा से राज्यसभा सांसद रहे।

गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह बने राज्य मंत्री 
गोंडा संसदीय क्षेत्र से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीता है। 2014 में सपा से भाजपा में शामिल हुए। 

यूपी से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा बने राज्य मंत्री
उत्तर प्रदेश के बदायूं से आने वाले राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह मोदी 2.0 सरकार में भी मंत्री रहे। यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

बांसगांव सांसद कमलेश पासवान बने राज्य मंत्री
उत्तर प्रदेश की बांसगांव सीट से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह 2009 से लगातार सांसद है। 2024 का चुनाव जीतकर चौथी बार सांसद बने हैं। इससे पहले वह विधायक भी रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें