विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल को समझ चुकी है। वे नए दूल्हे हैं। उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वाराणसी सीट पर जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।
शनिवार को गांव फकरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक नेपाल से अच्छे संबंध नहीं होंगे, तब तक बाढ़ समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
यूपीए सरकार के कार्यकाल में नेपाल और भारत के बीच धीरे-धीरे अच्छे संबंध होने लगे हैं। जल्द ही गंगापार के लोगों को भी बाढ़ से निजात मिल जाएगी।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लोकसभा चुनाव में प्रभाव संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जनता केजरीवाल को समझ चुकी है। वे नए दूल्हे हैं, उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है।