फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सझिया गांव के पास बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों पर सवार युवक आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के सोनवारा निवासी दशरथ लाल पाल का तीसरे नंबर का बेटा कल्लू पाल (25 )दिल्ली में जूस की रेहड़ी लगाता था। इन दिनों वह गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार को वह को बड़े भाई सियाराम पाल की ससुराल सैयद सरावां गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।
चरवा के सझिया गांव के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। रात करीब एक बजे वह घर जाने के लिए मोटरसाइकिल लेकर निकला। वह कुछ ही दूरी पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहा बेकाबू मोटरसाइकिल उसकी बाइक से टकरा गया। हादसे में कल्लू पाल समेत दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान कल्लू पाल ने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के परिजनों में रोना पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें