चायल तहसील ने नजारत अनुभाग में बृहस्पतिवार दोपहर कई लोग अपने दस्तावेजों का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले का दीपक जयसवाल भी वहां आया और पत्रावलियों से अपनी फाइल निकाल लिया।
तहसील की नजारत में बृहस्पतिवार को एक अभिलेख का मुआयना करना घुसा युवक अचानक जरूरी फाइल लेकर भाग निकला। घटना देख नजारत में रहे कर्मचारियों ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक से अभिलेख छुड़ाने का प्रयास किया। छीनाझपटी में अभिलेख फट लेकिन लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। घटना की शिकायत पर पिपरी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चायल तहसील ने नजारत अनुभाग में बृहस्पतिवार दोपहर कई लोग अपने दस्तावेजों का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले का दीपक जयसवाल भी वहां आया और पत्रावलियों से अपनी फाइल निकाल लिया। वहां पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र ने बताया कि जब युवक फाइल अपने हाथ में लेकर बाहर जाने लगा तो उसे रोका गया। इसके बाद भी वह नहीं रुका और भागते हुए परिसर से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा।
शोर मचाने पर अधिवक्ता व वादकारियों ने किसी तरह दीपक के कब्जे से फाइल लेने का प्रयास किया लेकिन छीनाझपटी में सारे अभिलेख फट गए। इसके बाद दीपक लोगों को चकमा देते हुए भाग निकला। मामले की सूचना राजेंद्र ने एसडीएम मनीष कुमार यादव को दी। एसडीएम के निर्देश पर राजेंद्र से तहरीर लेकर पिपरी कोतवाली पुलिस ने आरोपित दीपक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।