बिजली गिरने से युवक घायल, हालत गंभीर
पश्चिमशरीरा। बुधवार सुबह बारिश के बीच गिरी बिजली से एक युवक युवक गंभीर रूप से घायल गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। एक अन्य हादसे में पशुबाड़े में बंधी भैंस की मौत हो गई है।
सदर तहसील के बरैसा गांव निवासी छोट्टन गौतम (28) रामचंद्र बुधवार सुबह घर के अंदर बैठा अलाव ताप रहा था। इस दौरान हो रही बरसात के बीच बिजली रामचंद्र के घर पर गिर गई। इससे मकान की छत फट गई और उसका हिस्सा नीचे बैठे छोट्टन पर आ गिरा। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर छोट्टन को बाहर निकला। इलाज के लिए छोट्टन को जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी घटना बाकरगंज गांव में हुई। गांव के सुंदरलाल प्रजापति के पशुबाड़े में गिरी बिजली से अंदर बंधी भैंस की मौत हो गई। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देने की बात कही है।