कड़ाधाम कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग गांव में मंगलवार शाम कूलर ठीक करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
सौंरई बुजुर्ग निवासी झुल्लू पाल के चार बेटों में दूसरे नंबर के मंजय पाल की छह महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से वह कुछ समय से घर पर ही था। मंगलवार को मंजय के कमरे का कूलर अचानक खराब हो गया।
इस पर वह खुद ही कूलर ठीक करने लगा। इस दौरान अचानक कूलर में करंट उतर आया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटना देख परिवार वालों ने आननफानन किसी तरह उसे कूलर से अलग किया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की पुष्टि होते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।