फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के एक युवक पर किशोरी को बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, करारी निवासी एक युवक ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकालने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने रिश्तेदारों के साथ तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला।
मंगलवार सुबह चायल निवासी मिथलेश कुमार ने फोन कर प्रयागराज रेलवे स्टेशन से लड़की को ले जाने की बात कही। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में प्रयागराज स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां न तो किशोरी मिली और न ही आरोपी युवक। इसके बाद आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें