फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : युवती ने लगाया देह व्यापार के लिए मजबूर का आरोप, छत से कूदकर भागी, मां-बेटी पर दर्ज कराया केस

Mon, 08 Dec 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

Kaushambi News : करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को सहेली शादी कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर करीब एक साल तक देह व्यापार करने पर मजबूर किया गया। पीड़िता ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया तो उसे फिर पकड़कर बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
बंधक बनाकर कराया देह व्यापार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को सहेली शादी कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर करीब एक साल तक देह व्यापार करने पर मजबूर किया गया। पीड़िता ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया तो उसे फिर पकड़कर बंधक बना लिया गया। आरोपी मां-बेटी ने युवती का लाखों रुपये के जेवरात व नगदी छीन लिए। डायल 112 पुलिस को सूचना के बाद पीड़िता आरोपित महिलाओं के चंगुल से आजाद हुई। रविवार की देर शाम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


करारी इलाके के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने बताया कि अमीनपुर संवरो गांव की अल्फिया पुत्री अस्लिम उसकी सहेली है। आरोप है कि 17 सितंबर 2024 को अल्फिया उसे शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ अपने घर ले गई। जहां पर वह और उसकी मां ने उसको बंधक बना लिया। इसके बाद उसे नशीली दवा खिलाकर जबरन देह व्यापार करवाने लगे। विरोध करने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गई।

विज्ञापन

धमकी दी गई कि यह बातें घरवालों को बताई तो उन्हें जान से मार देंगे। आरोप लगाया कि आरोपी मां-बेटी ने पीड़िता का पांच तोला सोना, 20 तोला चांदी के जेवरात व बीस हजार रुपये छीन लिए व बंधक बना कर निगरानी में रखते थे। 14 अगस्त 2025 को उसने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया तो उसे अल्फिया व उसकी मां शबनम ने पकड़ लिया और फिर बंधक बना लिया। इसके बाद डायल 112  पुलिस को सूचना के बाद पीड़िता मां-बेटी के चंगुल से आजाद हुई। स्थानीय थाने से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद भी आरोपित महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। रविवार की देर शाम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उक्त मां बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें