कड़ाधाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में मां-बेटे की आत्महत्या की सूचना पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के बाराहवेली खालसा गांव में रविवार को मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां-बेटे की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू सहित फील्ड यूनिट की टीम मौके पहुंची और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। कड़ाधाम पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया।
कड़ा के बाराहवेली खालसा गांव निवासी विजय मिश्रा उर्फ मकरध्वज (51) पुत्र स्व. सियाराम मिश्रा अपनी मां मालती देवी उर्फ मौला देवी (75) पत्नी स्व. सियाराम के साथ गांव में रहता था। जबकि विजय का पुत्र रत्नेश अपनी मां अनीता मिश्रा के साथ अपने ननिहाल भरवारी गया था। नाना की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते दोनो दो महीने से अक्सर भरवारी में ही रहते थे। रविवार की सुबह रत्नेश ने अपने पिता को फोन मिलाया तो फोन नहीं उठा।
जिस पर रत्नेश ने पास- पड़ोसियों को इस बात की सूचना दी। पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है और आवाज देने पर कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा तो उन्होंने रत्नेश को इस बात से अवगत कराया। कुछ देर बाद रत्नेश ने डायल 112 को मामले की सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस के साथ छत के रास्ते सीढ़ी के सहारे कमरे में जाकर देखा तो उसके पिता व उसकी दादी दोनों मृत अवस्था में अलग -अलग बिस्तर पर पड़े थे।