फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : पत्नी की जुदाई में फंदे से लटका युवक, एक साल पहले हुई थी शादी

Sun, 21 Jan 2024 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी शुभम कुमार पुत्र सुखलाल की शादी एक साल पहले चरवा कोतवाली के बरियावां गांव की गुड्डी देवी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनो के बीच अनबन हो गई।
विज्ञापन
जान देने का किया प्रयास। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में रविवार सुबह पत्नी की जुदाई में युवक कमरे में फंदे पर लटक जान देने का प्रयास किया। मुहल्ले के लोगों ने खिड़की से युवक को लटकता देखा तो धक्का देकर दरवाजे की सिटकनी को तोड़ उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजन आनन फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी शुभम कुमार पुत्र सुखलाल की शादी एक साल पहले चरवा कोतवाली के बरियावां गांव की गुड्डी देवी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनो के बीच अनबन हो गई। इसी बात को लेकर गुड्डी मायके चली गई। शनिवार को शुभम पत्नी को बुलाने ससुराल बरियावां गांव गया था। मान मनौवल करने के बाद भी गुड्डी पति के साथ आने से मना कर दिया तो शुभम घर लौट अपने आप को कमरे में बंद कर लिया।

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह छत के चुल्ले में साड़ी का फंदा बना कर गले में डाल लटक गया। चीखने की आवाज सुन मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से युवक को लटका देख दरवाजे को धक्का देकर सिटकनी तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे इलाज के लिए कादिलपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कर दिया है। फिलहाल अस्पताल में युवक की हालत स्थिर बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें