फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
पूरामुफ्ती में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के जन्मदिन पर केक काटते चायल के पूर्व विधायक - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के 53 वें जन्मदिन पर केक काटा। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दीं। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनिल राजभर, सांसद विनोद सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, शीतला प्रसाद पटेल, लालबहादुर, संतोष पटेल, अजय पांडेय, भूपेंद्र सिंह पटेल, रमेश पासी, प्रेमचंद्र चौधरी, रमेश पाल, पुष्पा देवी, चंद्रदत्त शुक्ल, दुर्गेश गुप्ता, नितिन पासी, ज्योती केसरवानी, जितेंद्र सोनकर, धर्मराज मौर्य, गोलू सिंह पटेल, शीलू पांडेय, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मूरतगंज में डिप्टी जन्मदिन मनाया। यहां लोगों को शरबत पिलाकर सभी को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। पूरामुफ्ती तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। साथ लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर डिप्टी सीएम के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मनोज शुक्ला, राममिलन चौधरी, पिंटू कुशवाहा, पवन त्रिपाठी, अशोक कुमार केसरवानी, कल्लू मोदनवाल, हर्ष केसरवानी, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें