फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास का उत्पीड़न करने वाली बहू समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सास का उत्पीड़न करने वाली बहू व उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना की शिकायत पर बृहस्पतिवार को खुद राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी ने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान उत्पीड़न का मामला सही पाए जाने पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के अफजलपुरवारी गांव निवासी वैत उल्ला ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी कि उसकी भाभी अमीना बानो ने पूरे घर पर कब्जा कर रखा है। घर में 95 वर्षीय उसकी बूढ़ी मां शकीला बानो को पीटा जाता है। मां को कई दिनों तक भोजन भी नहीं दिया जाता। बैत उल्ला के मुताबिक उसने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी।
इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आई राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी के सामने आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। ऊषा रानी खुद अफजलपुर वारी पहुंच गई। जांच के दौरान अमीना ने उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि अमीना अपनी सास का उत्पीड़न कर रही थी। इस पर उन्होंने पइंसा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस बारे में इंस्पेक्टर रमेश चौरसिया का कहना है अमीना सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें