फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला मजदूर का शव, आकाशीय बिजली से मौत की आशंका

Sun, 05 Sep 2021 05:43 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पिपरी कोतवाली के कादिलपुर निवासी गुलाब (55) मजदूरी के साथ पशुपालन कर परिवार का गुजारा करता था। गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर वह छप्पर बना कर पशुओं की देखरेख करता था।
विज्ञापन
death
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के कादिलपुर गांव में शनिवार की सुबह एक मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला। परिजन आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के कादिलपुर निवासी गुलाब (55) मजदूरी के साथ पशुपालन कर परिवार का गुजारा करता था। गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर वह छप्पर बना कर पशुओं की देखरेख करता था। परिजनों के मुताबिक प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात भी वह पशुओं की रखवाली करने गया था।

सुबह उसका शव छप्पर से बाहर खेत में पड़ा में मिला। परिजनों को जब जानकारी हुई तो सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुलाब की मौत हुई है। पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें