फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा तीज व्रत

Fri, 10 Sep 2021 05:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने किया था। आज ही के दिन माता पार्वती को भगवान भोलेनाथ पति के रूप में प्राप्त हुए थे। तभी से इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। जबकि कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखकर सुयोग्य वर की प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन
Women keep Teej fast for unbroken good fortune - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को हरतालिका तीज व्रत रखा। शाम को माता पार्वती व भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। लगभग 36 घंटे के इस व्रत में जल तक नहीं ग्रहण करने का विधान है।
विज्ञापन

इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने किया था। आज ही के दिन माता पार्वती को भगवान भोलेनाथ पति के रूप में प्राप्त हुए थे। तभी से इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। जबकि कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखकर सुयोग्य वर की प्राप्त करती हैं।

महिलाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह व्रत का संकल्प लेकर भगवान शिव के पूजन की तैयारी की। तमाम महिलाओं ने दोपहर में नजदीकी के गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान किया। महिलाओं ने शाम को सोलह शृंगार कर भगवान शंकर-पार्वती गणेश, कार्तिकेय व नंदी की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन

साथ ही उनको भोग लगाए गए। फिर मंगल गीतों के साथ आरती उतारी गई। कई घरों व मोहल्ले में सामूहिक पूजन के बाद हरितालिका व्रत की कथा सुनी गई व शिव पार्वती की महिमा के गीत गाए गए। महिलाओं ने रात्रि जागरण भी किया। तीज का व्रत आरंभ करने के लिए नव विवाहिताओं में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। जबकि कुंवारी कन्याओं ने भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए भी बड़े उत्साह से व्रत रखा। इसके बाद भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 
Women keep Teej fast for unbroken good fortune- फोटो : KAUSHAMBI

Women keep Teej fast for unbroken good fortune- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें