फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के रास्ते की खोदाई के विरोध में महिला को मारी गोली, भर्ती

विज्ञापन
Woman shot in protest against excavation of school path, admitted - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां का मजरा सरैया गांव में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते की जमीन पर दबंगों ने ट्रैक्टर से जोताई शुरू कर दी। इसके विरोध पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान चले ईंट-पत्थर चले और फायरिंग भी की गई। गोली लगने से पीड़ित पक्ष की ओर से एक महिला जख्मी हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ सिराथू ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
रामपुर धमावां का मजरा सरैया निवासी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के आने जाने वाले रास्ते को दबंगोें ने ट्रैक्टर से रविवार को जोतवा दिया था। प्रदीप के बेटे विनीत ने विरोध किया तो दीप कुमार, सत्येंद्र सिंह कचेर , मनीष कचेर, बब्बू कचेर कई अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे व असलहे लेकर उसके घर पर चढ़ आए।
विज्ञापन

हमलावरों ने गालीगलौच करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। घटना में प्रदीप की 35 वर्षीय पत्नी अनीता जख्मी हो गईं। उसका सर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजनों का कहना है कि उसके सिर पर तमंचे से गोली मारी गई है। प्रदीप और कृपादत्त तिवारी को भी चोटें आई हैं।
चीखपुकार सुन पड़ोसी ग्रामीणों को जुट होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण, सिराथू चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आननफानन जख्मी महिला को इलाज के लिए पहले सीएचसी सिराथू और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से गांव में अफरातफरी के साथ तनाव फैल गया। सोमवार को प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विवाहिता पर फरसे से किया प्रहार
सैनी कोतवाली के मौलवीगंज मोहल्ले की भुग्गन पत्नी गुलाब ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर के भीतर थी। इसी दौरान पड़ोसी का मवेशी उसके घर में घुस गया। इस बात का उसने विरोध किया तो पशुपालक आगबबूला हो गया। इसके बाद परिजनों के साथ घर में घुसकर महिला की पिटाई की। इस दौरान फरसे से प्रहार कर महिला को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि तहरीर के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सोमवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें