फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में महिला ने जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पुलिस अभिरक्षा में जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली की रहीमाबाद चौकी का मामला, एसपी ने सीओ चायल को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। रहीमाबाद चौकी पुलिस की हिरासत में सोमवार सुबह एक महिला ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। एसपी ने सीओ चायल को प्रकरण की जांच सौंप दी है। परिवार वालों ने पुलिस पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

पिपरी इलाके के एक व्यक्ति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। महीने भर पहले पत्नी पूरामुफ्ती क्षेत्र में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। सोमवार सुबह वह लौटकर घर आई तो पता चला कि बेटी स्कूल गई है। इसके बाद महिला सीधे स्कूल पहुंची और बेटी को लेकर विक्रम से कहीं जाने लगी। पिपरी कोतवाली की रहीमाबाद चौकी के पास देवर ने महिला को विक्रम से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हंगामा होता देख भीड़ जमा हो गई। पुलिस वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी महिला तथा उसके देवर को हिरासत में ले लिया। इसी बीच महिला ने पहले से रखे जहर को खा लिया। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी पुलिस कर्मचारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए। चौकी प्रभारी ओम नारायण गौतम महिला को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसआरएन चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार वालों ने पुलिस पर किसी तरह का कोई इल्जाम नहीं लगाया है। फिर भी एसपी प्रदीप गुप्ता ने सर्किल अफसर को जांच सौंप दी है। एसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें