फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से महिला की माैत, लगा जाम

विज्ञापन
मृतका सुदामा देवी की फाइल फोटो 
विज्ञापन
सैनी के विजयीपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एक बेकाबू कार ने सड़क पार कर रही 47 वर्षीय सुदामा देवी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने सुदामा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सुदामा देवी अपने घर से दुकान पर पति के लिए खाना लेकर जा रही थीं। वह राम भवन की पत्नी थीं। वह खेती के साथ चाय-नाश्ते की दुकान भी चलाते हैं। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें