भीम आर्मी प्रतिनिधियों के आने की सूचना पर शहजादपुर में तैनात पीएसी के जवान। संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में मंगलवार को भीम आर्मी के प्रतिनिधियों के संभावित आगमन की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। गांव और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहे।
शहजादपुर, टेढ़ी मोड़, तड़हर रोड और परसखी मार्ग पर पुलिस ने दिनभर निगरानी रखी। नौ जुलाई को सलार हातन बाबा की मजार पर की गई तोड़फोड़ की घटना को देखते हुए मजार के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस ने आने-जाने वालों पर नजर रखी और लगातार गश्त करती रही।
दिनभर भीम आर्मी के प्रतिनिधियों के आने की चर्चा गांव और चौराहों पर होती रही। हालांकि शाम तक कोई भी प्रतिनिधी नहीं पहुंचा। पूरे दिन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।