फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में ट्रेन के सामने युवती ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सामने युवती ने लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

कोखराज इलाके की घटना, प्रेमी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
पड़ोसी युवक के साथ दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके की एक युवती ने सोमवार दोपहर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। प्रेम संबंधों के चलते शादी का रिश्ता टूटने से वह नाराज थी। पिता की तहरीर पर प्रेमी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोखराज क्षेत्र का एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी का पड़ोस केएक युवक से करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। तमाम पाबंदियों के बाद भी युगल एक-दूजे से जुदा होने को राजी नहीं थे। ऐसे में परेशान होकर परिवारीजनों ने महीने भर पहले युवती का रिश्ता तय कर दिया। कहीं से प्रेम संबंधों की जानकारी उसके होने वाले पति को लग गई। जिसके चलते उसने शादी करने से मना कर दिया। मामले में दोनों पक्षों के बीच तीन दिनों तक पंचायत चली। बात नहीं बनती देख सोमवार दोपहर युवती गांव के बाहर ट्रेन के सामने कूद गई। घटना की खबर मिलते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें