फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : मिट्टी के टीले में दबने से महिला की मौत, पांच लोग घायल, कुछ की हालत नाजुक

Fri, 02 Jun 2023 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोखराज कोतवाली के काकराबाद गांव में 20 फीट नीचे गड्ढे में कई दिनों से मिट्टी की खुदाई काम चल रहा है। गांव के लोग लगातार उसमें से मिट्टी खोद रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। जिसमें छह लोग दब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के काकराबाद गांव में मिट्टी का टीला ढहने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं। इसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के काकराबाद गांव में 20 फीट नीचे गड्ढे में कई दिनों से मिट्टी की खुदाई काम चल रहा है। गांव के लोग लगातार उसमें से मिट्टी खोद रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। जिसमें छह लोग दब गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोरगुल मचाते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबने से एक महिला ननकी देवी (45) पत्नी स्व. सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया। कोखराज कोतवाल फ़ोर्स सहित मौके पर पहुंचे। मलबे में दबने से घायल लोगो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक महिला की टांग भी टूट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें