चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के कादिलपुर गांव में मंगलवार रात एक महिला ने घर में फिनायल पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
कादिलपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह अर्कवंशी डीएफसी कंपनी में लाइनमैन हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम उनकी पत्नी अर्चना देवी (35) किसी बात से नाराज होकर घर में साफ सफाई के लिए रखा फिनायल पी लिया। इससे थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया।
इस दौरान जानकारी मिलते ही सरायअकिल के ऐगवां गांव स्थित मायके से अर्चना की मां इमला देवी और पिता रामसूरत भी अस्पताल पहुंच गए। जहां देर रात इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।