रूट किया गया था डायवर्ट
भरवारी की तरफ से महेवाघाट की ओर जाने वाले वाहनो का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इन वाहनों को मंझनपुर के रास्ते गुजारा गया। इसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
पुलिस न पहुंचती तो होती बड़ी घटना
स्थानीय लोगों की मानें तो डंपर चालक नशे में धुत था। लोग इसे हादसे की वजह मानते हुए उसकी जान लेने पर उतारू थे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक को हिरासत में लिया व अस्पताल में भर्ती कराया। अगर पुलिस समय रहते न पहुंचती तो भीड़ चालक की जान ले लेती।