दोनों बेटियां बाल-बाल बचीं
टक्कर लगने से पूजा और रितिक बाहर छिटककर गिर गए जबकि उनकी मां कविता डंफर के पहियों के नीचे आ गई। डंफर से कुचलने के कारण कविता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूजा व रितिक को मामूली चोटें आईं। हादसे में कविता की मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली, उनमें कोहराम मच गया।
देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष आक्रोशित होकर पहुंचने लगे। आक्रोशित लोगों ने सबसे पहले पहुंचते ही खलासी को मारपीट कर अधमरा कर दिया और डंफर में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों सहित राहगीरों से भी नाराज लोग अभद्रता करने लगे।
चालक व खलासी को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर बांस बल्ली रखकर कौशांबी प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।बवाल की सूचना पर करेली,कैंट, धूमनगंज, खुल्दाबाद समेत कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद भी लोग हंगामा करते रहे।बाद में दोपहर तीन बजे एसपी सिटी,एसडीएम सदर अभिषेक सिंह व सीओ महेंद्र सिंह देव ने नाराज लोगों को काफी समझाया बुझाया तब जाकर लोग शांत हुए। शाम पांच बजे चक्काजाम खुलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।