फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे से गूंजा मुख्यालय

विज्ञापन
मुख्यालय में आंबेडर सम्मान यात्रा निकालते कांग्रेसी। स्रोत: मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेसियों ने आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। इससे मुख्यालय की सड़कें गूंज उठीं। डायट मैदान पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंप गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में कांग्रेसी सुबह 11 बजे ओसा स्थित रैन बसेरा पहुंचे। यहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय से मंझनपुर चौराहे तक आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस किसी भी दशा में बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगी। गृह मंत्री ने जिस तरह की टिप्पणी की है, उस पर उन्हें माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी राजेश साहनी ने बताया कि बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गृह मंत्री को शर्म आनी चाहिए। इस दौरान अलकमा उस्मानी, राम बहादुर त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, श्याम मूर्ति, आशीष उर्फ पप्पू मिश्रा, अकरम जका, कौशलेश द्विवेदी, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें