फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : कहां से आई दो बहनों की जान लेने वाली टॉफी, आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Aug 2023 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पुलिस भी इस सवाल का जवाब खोजते हुए राज कुमार की छत पर उस जगह पहुंची, जहां उसकी बेटी वर्षा को टॉफी मिली थी। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने एसओ आशुतोष सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
इसी रैपर में लिपटी मिली थी टॉफी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगी बहनों की जान लेने और दो बच्चियों को मौत के मुहाने तक पहुंचाने वाली जहरीली टॉफी अधिवक्ता राजकुमार के घर पर कहां से आई, इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस उस संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं, जिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है। टॉफी खाने से साधना और उसकी बहन शालिनी की मौत की खबर जब देर शाम उनके गांव सौरईं बुजुर्ग पहुंची तो घर-परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव में जिसके कानों तक यह दु:खद समाचार पहुंचा, वह अपने कदम रोक नहीं सका और वासुदेव के घर की ओर चल पड़ा। पुलिस भी इस सवाल का जवाब खोजते हुए राज कुमार की छत पर उस जगह पहुंची, जहां उसकी बेटी वर्षा को टॉफी मिली थी। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने एसओ आशुतोष सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

विज्ञापन

दो महीने में वासुदेव ने खोईं तीन बच्चियां

पेशे से मजदूर वासुदेव के परिवार में पत्नी शोभा और चार बेटियों को मिलाकर कुल छह सदस्य थे। गांव के लोग बताते हैं कि पिछले महीने ही वासुदेव के घर एक और नन्हीं परी ने जन्म लिया था, लेकिन प्रसव के बाद ही उसकी मौत हो गई थी। पति-पत्नी इसका गम अभी भुला भी नहीं पाए थे कि साधना और शालिनी दो बेटियों की और मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा।
 

टॉफी खाने से दो बच्चियों की मौत व दो की हालत गंभीर होने की सूचना पर सीओ सिराथू को मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मंगवाई गई है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की की जा रही है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव-एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें