फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवती ने मोबाइल नंबर नहीं लिया तो शोहदे ने पीटा

Sun, 26 Feb 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की शाम एक मनचले युवक ने एक युवती को जबरन अपना मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। युवती ने नंबर लेने से मना किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के नेता नगर मोहल्ले की एक युवती ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसे बात करने के लिए जबरन अपना नंबर देना चाहा। इसके पूर्व भी मनचले युवक ने कई बार यह प्रयास किया था। युवती ने युवक की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए युवक ने युवती के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं युवक ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर उसे पीटा भी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें