भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में आयोजित नेत्र शिविर में छात्र की आंख चेक करते चिकित्सक
- फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। भवंस मेहता विद्याश्रम स्कूल में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों की टीम ने 300 से अधिक बच्चों की आंखों की जांच की। इसमें करीब 70 बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर मिली। अब इन्हें नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।
नेत्र शिविर में बच्चों की आंखों का परीक्षण करने के लिए सदगुरु नेत्र जांच केंद्र की टीम स्कूल पहुंची। डॉ. उमाकांत यादव व उनकी टीम के पुष्पेश मौर्य और आशीष शर्मा ने नेत्र परीक्षण किया। जिन बच्चों की आंखें कमजोर मिली, उन्हें चश्में उपलब्ध कराने की बात कही। प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. उमाकांत व उनकी टीम की सराहना की। इस अवसर पर सुधाकर सिंह, अनिल मिश्र, अवधेश मिश्रा एवं सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।