सिराथू कस्बे के हौलीपर मोहल्ले में छात्रों के बीच मारपीट के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़ व जांच करत?
- फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू। बृहस्पतिवार की शाम कस्बे में स्कूल बस की सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों ने एक छात्र और उसके पिता की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सिराथू के धाता रोड निवासी मो. इसरार का बेटा मो. हसन करारी स्थित रिजवी कॉलेज में पढ़ता है। वह रोजाना स्कूल बस से ही आवागमन करता है। बृहस्पतिवार को हसन व एक अन्य छात्र के बीच बस की सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। छात्र ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। इस पर शाम को बस जैसे ही सिराथू पहुंची उसमें 30-35 लोग घुस गए। सभी हसन की पिटाई करने लगे। इससे बस पर सवार अन्य छात्र सहम गए। जानकारी होने पर उसके पिता भी आ गए और बीच-बचाव करने लगे। इस पर हमलावरों ने पिता की भी पिटाई कर दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर सिराथू चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।