फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती

विज्ञापन
Vivekananda's birth anniversary celebrated as Youth Day - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन

वीबीपीएस काजीपुर में इलाकाई गरीबों को बाटा गया कंबल
चायल। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक ने सौ जरूरतमंदों को कंबल बंटवाए
विज्ञापन

प्रबंधक केके तिवारी ने बच्चों को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने बच्चों के द्वारा आसपास के करीब सौ जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल भी बंटवाए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि हर जरुरतमंद की मदद करें। एनसीसी कैडेट कोर की लेफ्टिनेंट जया शुक्ला व सार्जेंट खुशी साहू के नेतृत्व में तीन दिवसीय शिविर प्रयागराज की 15 बटालियन में नायब सुबेदार नवीन शर्मा के निर्देशन में मैप रीडिंग और वैपन ट्रेनिंग पूरा किया। इस मौके पर राकेश मालवीय, आरपी ओझा, पीटीआई नकुल तिवारी, बलदाऊ पांडेय, नबोनिता चौधरी, रवींद्र उपाध्याय, अभिनंदन तिवारी, सोमनाथ पांडेय और ब्रह्म प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें