हस्त शिल्प के प्रणेता और पृथ्वी पर निर्माण कार्यों को सुंदर आकृति देने वाले भगवान विश्वकर्मा महराज की जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी कल कारखानों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया।
विश्वकर्मा महराज की जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है। इस क्रम में शुक्रवार जिले भर में पूजन-अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंझनपुर कस्बे में रानू विश्वकर्मा के घर पर धूमधाम से पूजन अर्चन हुआ तो ट्रांसफार्मर मरम्मत केंद्र में ठेकेदार विनोद अग्रवाल ने धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई। इसके अलावा मंझनपुर स्टोर, में भी विद्युत कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। सरायअकिल में रामबालक विश्वकर्मा के घर तो म्योहर में रमेश विश्वकर्मा ने भी धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसके अलावा भरवारी, मनौरी, अजुहा कस्बों में भक्तों ने धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।