फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

Thu, 21 Aug 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के उजिहिनी खालसा गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय के समीप बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दो युवक भाग निकले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात से ही तीन युवक गांव के अंदर देखे गए हैं। बुधवार सुबह परिषदीय विद्यालय के समीप तीन युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे।
बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों आता देख दो युवक भाग निकले। जबकि एक युवक को पकड़ कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गए युवक अपना नाम सुनील कुमार हरियाणा निवासी बता रहा है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें