फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ग्रामीणों ने की मतदान के बहिष्कार की घोषणा, रेलवे अंडर पास की समस्या दूर न होने से नाराज

Sun, 12 May 2024 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बरीपुर, सांखा, भैरमपुर, भड़ेहरी, हिसामपुर माढो, राजातारा, श्री का पुरवा, बनियन का पुरवा, अवध का पुरवा सहित कई दर्जनों गांव के लोगों का आने जाने का यही एक मात्र रास्ता है। बरसात के दिनों में या हल्की बारिश होने के बाद अंडर पास में कमर तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन
मतदान के बहिष्कार की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिराथू विधानसभा के हिसामपुर माढो गांव के ग्रामीणों ने रविवार को दिल्ली-हावड़ा अटसरांय कठवा पुल के पास प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मतदान के बहिष्कार की घोषणा की। ग्रामीणों ने इस संबंध में मतदान का बहिष्कार करने से संबंधित स्लोगन और नारे लिखे पोस्टर भी लगा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हिसामपुर माढो गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग,अजुहा आने वाले लोगों को बरसात के महीने में काफी दिक्कत होती है। आने जाने के लिए मात्र एक रास्ता रेलवे अंडर पास होकर है।

विज्ञापन



बरीपुर, सांखा, भैरमपुर, भड़ेहरी, हिसामपुर माढो, राजातारा, श्री का पुरवा, बनियन का पुरवा, अवध का पुरवा सहित कई दर्जनों गांव के लोगों का आने जाने का यही एक मात्र रास्ता है। बरसात के दिनों में या हल्की बारिश होने के बाद अंडर पास में कमर तक पानी भर जाता है। इससे लोगों को 10 किलोमीटर घूमकर दूसरे रास्ते से आना पड़ता है। बड़ी संख्या में लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करके इस पार आते हैं। इसके चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसकी शिकायत कई बार सांसद, विधायक और उपमुख्यमंत्री से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक वह मतदान करने नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें