फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी को बचाने में पलटा विक्रम, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी को बचाने में पलटा विक्रम, छह घायल
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव के समीप सोमवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक विक्रम पलट गया। इससे छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करारी से एक विक्रम सोमवार सुबह सवारियां लेकर सरायअकिल जा रहा था। सादिकपुर सेमरहा के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसपर सवार करारी निवासी जयराम, हरिश्चंद्र, दिलीप, बेनीराम कटरा निवासी दिनेश, पुरखास निवासी सद्दाम व तिल्हापुर निवासी प्रदीप आदि घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक विक्रम छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना पाकर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें