फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब भेजने के नाम पर युवकों से पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने के नाम पर युवकों से पांच लाख ठगे
विज्ञापन

करारी के हकीमपुर गांव में रहने वाले चचेरे भाई हुए ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के हकीमपुर गांव में रहने वाले चचेरे भाइयों से सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम मांगने पर उन्हें जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ितों ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

हकीमपुर निवासी रुद्र प्रकाश व श्याम बिहारी चचेरे भाई हैं। इन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किसानी के सहारे परिवार का खर्च चलता है। पीड़ितों की मानें तो काम की तलाश में वह इधर-उधर भटक रहे थे। करीब छह महीने पहले फतेहपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। आरोप है कि जालसाज ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से पांच लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद फर्जी पासपोर्ट और वीजा थमा दिया। किसी दूसरे एजेंट के माध्यम से पीड़ितों को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित युवकों का कहना है कि बात बढ़ती देख आरोपी रकम लौटाने का दावा करने लगा। अब रुपये मांगने पर वह जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ितों ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें