फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : जीतू के इंस्टाग्राम साइट पर तमंचे व चाकू के साथ मिला था वीडियो, जांच में नहीं बरामद हुए असलहे

Sat, 09 Sep 2023 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

घटनास्थल पर मिले जीतू के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर इंस्टाग्राम आईडी  में जीतू के कई वीडियो मिले। जिसमें वह गम भरे गानों के साथ एक्टिंग कर वीडियो अपलोड किया था।
विज्ञापन
मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी थाना क्षेत्र के म्योहर निवासी जीतू (20) पुत्र राम आसरे ने बुधवार की सुबह सोशल साइट पर फांसी लगाने की वीडियो अपलोड कर खुदकुशी कर ली थी। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था नागपंचमी पर वह गांव आया था।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मिले जीतू के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर इंस्टाग्राम आईडी  में जीतू के कई वीडियो मिले। जिसमें वह गम भरे गानों के साथ एक्टिंग कर वीडियो अपलोड किया था। इंस्टाग्राम आईडी में  पुलिस को चाकू और तमंचे के साथ वीडियो भी मिला।वीडियो मिलने के बाद पुलिस द्वारा जांच जांच करने पर कोई भी अवैध असलहा प्राप्त नहीं हुआ।

विज्ञापन

क्या कहते हैं परिवारजन


मृतक जीतू के पिता रामआसरे से इस संबंध बात की गई तो उन्होंने वीडियो के संबंध में अभिज्ञता जाहिर की। यह बताया कि वीडियो बनाने का शौक था बस हमें इतना ही मालूम है। क्योंकि जीतू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था कभी-कभी ही गांव आया करता था। और वह गांव आने के बाद ज्यादा किसी के पास ज्यादा बैठता  नहीं था, ज्यादातर घर पर ही रहता था। परिवारजनों को नहीं मालूम की जीतू ने किस वजह से खुदकुशी की।

करारी थाना प्रभारी गणेश प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम साइट पर अपलोड गम भरे गानों के साथ एक्टिंग से या आशंका जताई जाती है कि जीतू ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। तमंचे के साथ बने वीडियो के संबंध में जांच की गई तो ऐसा कोई अवैध असलहा प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें