फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : कमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत पर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Sep 2022 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली के फेसबुक अकाउंट से हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद अभद्र टिप्पणी की गई है। दिवंगत अभिनेता को नफरत फैलाने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
raju srivastava - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमेडियन व भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की है। पोस्ट में दिवंगत अभिनेता के बारे में तमाम तरह की बातें लिखी गई हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन



बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली के फेसबुक अकाउंट से हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद अभद्र टिप्पणी की गई है। दिवंगत अभिनेता को नफरत फैलाने वाला बताया गया है। इसकी जानकारी होने पर कौशाम्बी पुलिस मामले में संजीदा हो गई।

 

 

पुलिस ऑफिस के ट्विटर अकाउंट के हवाले से बताया गया प्रकरण संज्ञान में ले लिया गया है। मामले में पिपरी कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें