फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बरसात के कारण सब्जियों के बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात ने बिग़ाड़ दिया सब्जी का जायका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बरसात के कारण थोक मंडी में सब्जियों के नहीं पहुंचने के कारण दाम बढ़ा दिए गए हैं। फुटकर बाजार में 10 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला नया आलू अब 20 रुपये में मिल रहा है। यही हाल मटर, धनिया और मूली का है।
विज्ञापन

प्रयागराज या फिर सैनी की मंडी में थोक कारोबारी सब्जी लाते हैं। इसके बाद यहां उसे फुटकर दाम में बेचा जाता है। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मंडी में ही सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण आलू की खुदाई नहीं हो पा रही। मटर, मिर्च, धनिया, बैगन आदि फसलों की तुड़ाई प्रभावित हुई है। इसकी वजह से सब्जी के दामों में इजाफा हुआ है। खासकर आलू-मटर और गोभी के बढ़े दाम से लोगों का बजट बिगड़ गया है। मंझनपुर की मोना, मधु आदि का कहना है कि सर्दी के दिनों में आलू का कचालू या आलू मटर घर के लोगों का पसंदीदा नाश्ता होता था। इसे बनाने में मेहनत भी कम लगती है। अब आलू और मटर के भाव में तेजी आने से नाश्ते में कटौती करनी पड़ रही है। वहीं सब्जी विक्रेता विक्कू अग्रहरि का कहना है कि मौसम साफ भी हो जाए तो अभी नए आलू की खुदाई नहीं हो सकेगी। फिलहाल एक सप्ताह तक सब्जियों के दाम में गिरावट आने के आसार नहीं है। मंडी में आढ़तियों के यहां जो माल डंप है, उसी को खरीदकर फुटकर में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

----------------
सब्जी के दाम पर एक नजर-
-------------------------------
सब्जी पहले अब
0 आलू - 10 रुपये - 20 रुपये
0 मटर - 30 रुपये 40 रुपये
0 हरि धनिया - 40 रुपये 70 रुपये
0 टमाटर - 30 रुपये 35 रुपये
0 बैगन - 15 रुपये 25 रुपये
0 हरी मिर्च - 30 रुपये 50 रुपये
0 मूली- 10 रुपये 20 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें