फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा वर्धमान पश्चिम बंगाल में खेली जा रही अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अंतिम लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने बिहार के साथ खेला गया मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ I
उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच उत्तर प्रदेश टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में (0-0) ड्रॉ खेलकर अपने पूल में तीन मैच में दो जीत एवम एक ड्रॉ के साथ सात अंक प्राप्त करते हुए पूल में पहले पायदान पर रही (पूल टॉप) और प्रतियोगिता के नियम अनुसार टॉप टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। आज के मैच मे प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मिडफील्डर मयंक मौर्य को मिला। उत्तर प्रदेश अपना सेमीफाइनल मैच 27 जून को हरियाणा के विरुद्ध खेलेगी।
उत्तर प्रदेश टीम इस प्रकार रही
शिवम यादव, प्रशांत पाल, अश्विनी तोमर, तेजस्व तोमर, रुद्र प्रताप सिंह, वैभव मनीषी (सभी मेरठ)आलोक कुमार प्रजापति, प्रिया, आशू वर्मा (दोनों लखनऊ), राहुल चांदना, शिवम सरोज, वेदांत त्रिपाठी, मयंक मौर्य, श्रेष्ठ मौर्य (सभी प्रयागराज), सत्यम (अंबेडकर नगर), अंकुश सिंह (आगरा), सिद्धार्थ सिंह (बस्ती), श्रेयांश चौकसे (वाराणसी) शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष प्रयागराज और टीम मैनेजर आगरा के डॉ. दिनेश सिंह यादव हैं।