मंझनपुर। नेवादा के तिलगोड़ी गांव स्थित साधन सहकारी समिति के लिए आई यूरिया खाद रास्ते से ही गायब हो गई। इसकी भनक लगते ही अफसर सक्रिय हो गए। मामले में जांच कर कार्यवाई के आदेश दिए गए हैं।
मंझनपुर पीसीडीएफसी केंद्र से बुधवार को छह टन यूरिया खाद नेवादा के तिलगोड़ी गांव स्थित साधन सहकारी समिति के लिए भेजी गई थी। लेकिन सोमवार तक खाद से भरी यह ट्रक समिति तक नहीं पहुंच सकी। क्षेत्रीय लोगों ने खाद से भरी ट्रक को गांव के बाहर स्थित पंचायत भवन में उतरते हुए देखा तो कालाबाजारी की आशंका को लेकर शिकायत अधिकारियों से किया। उर्वरक के कालाबाजारी की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची एडीओ कोऑपरेटिव नेवादा सुधा सिंह ने जांच किया तो साधन सहकारी समिति से यूरिया गायब मिली। इस पर उन्होंने समिति के सचिव घनश्याम को कड़ी फटकार लगाई और कार्यवाई की चेतावनी दी। सचिव घनश्याम का कहना है कि खाद की कालाबाजारी नहीं हुई बल्कि उसको दूसरे स्थान पर रखा गया है।