यह बात भाजपा नेताओं को काफी नागवार लगी। चर्चा रही कि उन्होंने पहले जिस व्यक्ति को संदिग्ध बताकर कोतवाली में रोका गया उसे हिंदू बताया। बात में पता चला कि वह मुस्लिम है। इस पर भाजपा नेताओं का कहना था कि हर मुस्लिम गुनाहगार है क्या? इसे लेकर पुलिस कर्मियों की भाजपा नेताओं से काफी बहस हुई। रात को किसी तरह मामला शांत हुआ। शनिवार सुबह फिर भाजपा नेता अपने कई समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे।
बाद में पूछताछ के लिए बैठाए गए युवक को छोड़ दिया गया। इस बाबत सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने घटना के बाबत सिरे से इंकार किया। वहीं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है किसी शूटर के साथ किसी का फोटो वायरल होने से वह अपराधी नहीं हो जाता। फिलहाल उन्हें ऐसी किसी फोटो के वायरल होने की जानकारी नहीं है। हंगामे को लेकर भी एसपी ने इंकार किया। एसपी ने यह स्वीकार किया कि युवक से पूछताछ की गई थी, बाद में उसे छोड़ भी दिया गया है।