फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल मंडी से मुकाबले को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 12 Mar 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2017 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मुकाबले में खड़ा हो गया है। 112 की परीक्षा को 37 सेक्टर में विभाजित करते हुए मजिस्ट्रेेट की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील 37 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है जो नकल पर नकेल कसने का काम करेंगे। इनके अलावा चार उड़न दस्ते भी बोर्ड परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए मोबाइल रहेंगे।
विज्ञापन


   बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 112 केंद्र जिले भर में बनाए हैं। इन केंद्रों को 37 सेक्टर में विभाजित करते हुए इतने ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के हाथों तीन केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि 112 सेंटरों में 37 अति संवेदनशील घोषित किए हैं। इन केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस समेत चार जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम उड़नदस्ते के रूप में काम करेगी। इनके अलावा डीएम, सीडीओ, एडीएम व तीनों तहसीलों के एसडीएम परीक्षा पर नजर रखने के लिए मोबाइल रहेंगे।

नकल सामग्री मिलने पर डिबार होंगे सेंटर
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए डीएम बेहद संजीदा हैं। ऐसे में किसी भी केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी जाती है तो वहां के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यही नहीं संबंधित केंद्र को डिबार घोषित करते हुए काली सूची में डाल दिया जाएगा। हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक किसी भी कीमत पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने से बाज आएंगे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर लिया जाएगा एक्शन
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर हो रही नकल, धन उगाही आदि की शिकायत करने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम पर होने वाली शिकायतों पर तत्काल प्रभार से एक्शन लिया जाएगा। कंट्रोल रूम को प्रत्येक दशा में 15 मार्च को एक्टिव कर दिया जाएगा।

परीक्षा से पहले केंद्रों में जुगत भिड़ा रहे परीक्षार्थी
बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल हो इसके लिए परीक्षार्थी पहले से ही जुगत भिड़ाना शुरू कर दिए हैं। उनके द्वारा केंद्रों पर पहुंचकर स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तक अपनी सिफारिश पहुंचाई जाने लगी है। उधर परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदार अभी तनिक भी हाथ नहीं रखने दे रहे हैं। वह परीक्षा के दौरान जैसी चोट होगी वैसी दवा करने के मूड में इस बार दिख रहे हैं। डीएम की तल्खी को लेकर न केवल केंद्र व्यवस्थापक बल्कि परीक्षार्थी भी सकते में दिख रहे हैं।

112 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं भी नकल मिली तो उस सेंटर के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ डिबार होना तय है।
विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें