फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : कॉपियों के हर पेज पर दिखेगा क्रमांक

Sat, 18 Jan 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ओसा ​स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज की फाइल फोटो।
विज्ञापन
इस यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को दी जाने वाली कॉपियों के हर पेज पर क्रमांक अंकित होगा। कॉपी से किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने या पेज फाड़ने पर गड़बड़ी तुरंत पकड़ ली जाएगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया किया बोर्ड ने पहली बार यह व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

वहीं ''अ'' और ''ब'' कॉपियों के कवर पृष्ठ पर क्रमांक पड़ा हुआ है ताकि, परीक्षार्थी चाहकर भी अंदर के पन्नों को नहीं बदल सकेगा। कॉपियां धागे से सिली गई हैं, ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले नहीं जा सकें। इतना ही नहीं हाईस्कूल की ''अ'' कॉपी डार्क ब्राउन रंग एवं ''ब'' कॉपी डार्क वायलट रंग की भेजी गई है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की ''अ'' कॉपी डार्क पिंक रंग और''ब'' कॉपी डार्क लाल रंग की भेजी गई है।

कॉपी व कला पत्र आदि के कवर पृष्ठ व अंतिम पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। साथ ही ''अ'' कॉपी के अंदर के पृष्ठ पर भी लोगो लगाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरु होनी हैं। जिले में भी इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप भी संकलन केंद्र बनाए गए ओसा के श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में आ चुकी हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार व्यवस्था फूलप्रूफ की जा रही है। पहली बार होगा जब बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के प्रत्येक पेज पर क्रमांक लिखा रहेगा।
नकल विहीन परीक्षा कराना है लक्ष्य
जिले में बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराना, मतलब बादल में छेद करने जैसा है। वर्षों से नकल मंडी के नाम से बदनाम कौशाम्बी जिले में दूसरे जनपदों के लोग हाईस्कूल और इंटरमीडिएट करने के लिए प्रवेश लेते हैं। हालांकि प्रशासनिक अफसर एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी नकलविहीन परीक्षा संपन्न नहीं करा पाते हैं।
इस बार बोर्ड ने ठाना है कि कौशाम्बी ही नहीं बल्कि, प्रदेश भर में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉपियों (उत्तर पुस्तिकाओं) में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, ताकि नकल माफिया कॉपियां न बदलवा सकें। पहली बार ''अ'' कॉपियों के भीतरी पेजों पर नंबरिंग की गई है। जनपद में इंटरमीडिएट की एक लाख तथा हाईस्कूल परीक्षा के लिए 26 हजार उत्तर पुस्तिकाएं अब तक आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें