फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam : कौशाम्बी में पकड़ा गया मुन्नाभाई, आरोपी और सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 03:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कौशाम्बी जिले के छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर सैनी में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक आरोपी को पकड़ा गिया। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कौशाम्बी जिले के छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर सैनी में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक आरोपी को पकड़ा गिया। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्र अली अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन निवासी दौलतपुर कसार, थाना कड़ाधाम जो रामअधीन रामदास शर्मा इंटर कॉलेज दौलतपुर कसार कड़ा कौशांबी का छात्र है।

विज्ञापन


उसके स्थान पर अमित कुमार (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी अलीपुर जीता थाना कड़ाधाम परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करते की गई। इसके बाद उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करकाया गया है। एडमिट कार्ड जारी करने वाला विद्यालय रामअधीन रामदास शर्मा इंटर कॉलेज दौलतपुर कससार कड़ा कौशांबी है। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें