फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi :कच्चा तेल लदा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, चालक-परिचालक घायल, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लगा लंबा जाम

Wed, 18 Feb 2026 01:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ के पास कच्चा तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
सैनी में टैंकर पलटने के बाद लगी आग को बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ के पास कच्चा तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


दिल्ली से कोलकाता कच्चा तेल लोड कर जा रहा टैंकर जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उसमें आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। मंझनपुर और सिराथू से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गईं। फायर कर्मियों ने देर रात तक लगातार प्रयास कर आग बुझाने का काम किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी राहगीर योगेंद्र ने बताया कि टैंकर चालक तेज रफ्तार में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकला था। कुछ ही दूरी पर जाकर वह बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर दो अन्य लोगों की मदद से चालक और परिचालक को टैंकर से बाहर निकाला। साथ ही टैंकर में रखा सिलेंडर और अन्य सामान भी बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझने के बाद यातायात को सुचारु कराया। सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें