फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म में लगी 2344 छात्रों की फोटो पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए भरे गए फार्म में जिले के 2344 छात्रों की फोटो संदिग्ध है। इससे परीक्षा में फर्जी छात्रों के शामिल होने की आशंका है। जांच में पकड़े गए इन फार्मों पर अब स्पष्ट फोटो लगाने के लिए 28 फरवरी तक मोहलत दी गई है। डीआईओएस ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों को तय समय के भीतर परिषद की वेबसाइट पर इन छात्रों की स्पष्ट फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों के डाटा परीक्षण के दौरान पता चला कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के 2344 परीक्षार्थियों की फोटो विद्यालयों या तो अपलोड नहीं की या फिर ऐसे फोटो अपलोड कर दिया अस्पष्ट/ धूमिल हैं। इनमें हाईस्कूल के 1400 तथा इंटरमीडिएट के 944 छात्र शामिल हैं। इससे बोर्ड परीक्षा में दूसरे अथवा फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने की आशंका बढ़ गई है।
इसे देखते हुए ऐसे परीक्षार्थियों को चिन्हित कर उनकी फोटो अपलोड कराने के लिए परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in पर बृहस्पतिवार से पोर्टल चालू कर दिया गया है। डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पोर्टल 28 फरवरी तक चालू रहेगा। डीआईओएस ने बताया कि जिन परीक्षार्थी की फोटो अपलोड नहीं होगी, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं जारी किया जाएगा। इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें