फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
Friends had killed the property dealer, police sent three accused to jail
विज्ञापन
द पिपरी कोतवाली के असरावल कला गांव में रविवार रात हुई प्रॉपर्टी डीलर बच्चन यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या बच्चन के दोस्तों ने की थी। शराब पार्टी के दौरान गांव में एक जमीन को लेकर रिश्तेदार से हुए विवाद के बाद बच्चन को उसके दोस्तों ने पीटकर मार डाला था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि कोखराज कोतवाली के जलालपुर बोरियों गांव का बच्चन यादव (38) अपने ननिहाल पिपरी कोतवाली के असरावल कला गांव में रहता था। बच्चन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता रहता था। रविवार रात उसका शव गांव के बाहर ईंट भट्ठे में मिला था। बच्चन के नाना रोशन लाल ने पुलिस को बताया था कि रात को गांव का प्रदीप सोनी बच्चन को बुलाकर अपने साथ ले गया था।
इस मामले में बच्चन के पिता राम प्रकाश ने प्रदीप सोनी सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि रविवार रात बच्चन ने गांव के प्रदीप सोनी, रिश्तेदार पंचम लाल, विमलेश उर्फ ननका और बाला यादव के साथ एक ढाबे में शराब पार्टी की। इसके बाद खाना खाने के दौरान बाला यादव से बच्चन का एक रिश्तेदार की जमीन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

सभी लोग नशे में धुत थे, इस वजह से सब एकराय होकर बच्चन पर हमला किया। पटरे से पिटाई के दौरान बच्चन के सिर में गहरा जख्म हो गया, इसके बाद सभी लोग उसे ईंट भट्ठे के पास फेंककर भाग निकले थे। चोट गहरी होने के कारण बच्चन की मौत हो गई।
इस मामले में पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह व उनकी टीम ने शेरपुर गांव के मोड़ के पास से प्रकाश में आए अभियुक्त प्रदीप सोनी, बाला यादव और विमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें